Jablapur News: नर्मदा नदी में डूबने से 2 की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Jablapur News: नर्मदा नदी में डूबने से 2 की मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Jablapur News : जबलपुर में भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल के बेटे अतुल पटेल और बीजेपी कार्यकर्ता नारायण भाई के नाती सत्यम की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। दरअसल, आज सुबह 10 बजे की है। जब अतुल और सत्यम सहित 5 लड़के घाट गए थे, जहां नहाने के दौरान सत्यम नदी के बहाव में आकर डूबने लगा तो अतुल उसे बचाने गया। दोनों ही बहते-बहते गहरे पानी में चले गए।

परिवार में छाया मातम

जिसके बाद प्रत्याशियों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होमगार्ड की सेना के साथ रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाल। फिलहाल, बॉडी का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews