
जबलपुर/संदीप कुमार
जबलपुर में अग्रवाल परिवार के बाद अब बढ़ रहे है राठौर परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आंकड़े बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी राठौर परिवार में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद शहर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या 27 पर पहुंच गई है। इससे पहले एक पॉजिटिव महिला की मौत हो चुकी है।
लगातार पाजिटिव केसों की संख्या देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि बुधवार से कंटेन्मेंट एरिया की सभी मेडिकल शॉप अनिश्चित काल के लिए होंगी बंद होगी। इसे लेकर सीएमएचओ ने आदेश जारी कर दिये हैं। इसके बाद अब एरिया के डॉक्टर भी मरीजों को नही देख सकेंगे औरआदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

