Jabalpur News: 2 लोगों में हुई मारपीट, आंखों में डाला मिर्च पाउडर, वीडियो वायरल

पुलिस ने बिना कुछ कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही छोड़ दिया। केवल इतना ही नहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती नहीं कराया गया है।
viral video

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की आंखों में पहले तो मिर्च पाउडर डाला और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मारपीट कर रहे युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने बिना कुछ कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही छोड़ दिया। केवल इतना ही नहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती नहीं कराया गया है। वहीं, वायरल वीडियो बुधवार की रात की बताई जा रही है।

तिलक भूमि तलैया का मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना अंतर्गत तिलक भूमि तलैया में शिव मंदिर परिसर की है, जहां एक व्यक्ति के साथ आंखों में मिर्च डालकर बेरहमी से मारपीट की गई। इधर, मौके पर मंदिर परिसर में पूजा करने वाले व्यक्ति ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही स्थानीय निवासी सुभाष विश्वकर्मा की मदद से व्यक्ति को बचाया और पीटने वाले व्यक्ति को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।

देखें वीडियो

बता दें कि घायल व्यक्ति के चेहरे पर सूजन हो गया था और मुंह से खून निकल रहा था। वहीं, मौके पर पड़ी लाल मिर्च और खून इस घटना की सत्यता को बयां करते है। इसके बावजूद पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति को छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शराबखोरी के चलते हुई है। अब सवाल यह उठता है कि पीड़ित को जो चोट लगी है, अगर इसके चलते कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

[dgv_vimeo_video id=”949454304″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews