पालतू बिल्ली के काटने से 2 साल के बच्चे की मौत

पालतू बिल्ली के काटने से 2 साल के बच्चे की मौत

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के बरेला में एक हृदय विदारक घटना ने सबको हैरान कर दिया, इस घटना में 2 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, घटना उस समय की है जब मासूम अपने घर पर खेल रहा था तभी घर में पली हुई पालतू बिल्ली ने उसके पैर में काट लिया, बिल्ली के काटने से बच्चा बुरी तरह से जख्मी हुआ, आनन-फानन में बच्चे के परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें…. BHEL Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा चयन, जानें आयु-पात्रता

मासूम का नाम दीवान रजक था जो कि अपने घर पर खेल रहा था तभी अचानक से ही घर पर पली हुई बिल्ली उसके पास आई और दांतों से उसके पैरों में काट कर लहूलुहान कर दिया, दर्द से बच्चा कराहा उठा, आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अत्यधिक खून बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई, 2 साल के दीवान रजक के दादा ने बताया कि उसका नाती घर के पास खेल रहा था जिसे की बिल्ली ने नोचा और काटा, राजकुमार अपने बड़े भाई रामनाथ को लेकर घायल हालत में दीवान को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहाँ ईलाज के फौरन उसकी मौत हो गई, घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, बरेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews