Jabalpur News: 20 वर्षीय बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News: 20 वर्षीय बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News : जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगासागर में रहने वाली एक 20 वर्षीय बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि युवती अपने माता-पिता के साथ गंगा सागर में किराए के मकान में रहती थी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, सूचना पाते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।

शादी में गए थे माता-पिता

पुलिस के मुताबिक, गंगासागर में हरनाम बरकड़े अपनी पत्नी और बेटी संजना के साथ रहते हैं। संजना मानकुंवर बाई कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। साथ ही, बेसबॉल की भी नेशनल प्लेयर थी। संजना ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गुजरात, राजस्थान, देवास, उज्जैन में भाग लिया था लेकिन 4 जून को हरनाम अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने हर्रई गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी बेटी संजना अकेली थी।

जांच में जुटी पुलिस

सोमवार की रात जब वह घर वापस आए और संजना को आवाज दिया। तब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने हाथ डालकर कुंडी खोली तो देखा कि उनकी बेटी संजना पंखे पर लटकी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि संजना के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews