23 फरवरी से आयोजित होने वाले नर्मदा गौ कुंभ के लिए किया विशेष पूजन

23 फरवरी से आयोजित होने वाले नर्मदा गौ कुंभ के लिए किया विशेष पूजन

जबलपुर। संदीप कुमार शर्मा।

जबलपुर के नर्मदा तट ग्वारीघाट में 23 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले नर्मदा गौ कुंभ के लिए शनिवार को विशेष पूजन किया गया. इस दौरान सबसे पहले मां नर्मदा का पूजन किया गया और उनसे गौ कुंभ आयोजन निर्विघ्न संपन्न करने के लिए आशीर्वाद मांगा गया. शहर के सभी साधु संतों और गौ कुंभ आयोजन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में यह विशेष पूजन किया गया. इस पूजन समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोट भी मौजूद थे इस दौरान उन्होंने बताया कि यह गौ कुंभ मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश शासन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसके आयोजन के लिए अलग से राशि का प्रावधान बजट में कर दिया गया था गौ कुंभ के दौरान देश विदेश से साधु संत नर्मदा तट पर आएंगे और यहां पर नर्मदा के संबंध में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक दलों के द्वारा भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे इस गौ कुंभ में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंचेंगे. इस गौ कुंभ के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन नर्मदा के प्रदूषण को कम करने के लिए जन जागृति अभियान चलाना चाहती है इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे. नर्मदा गौ कुंभ का 3 मार्च को समापन होगा. प्रदेश शासन को उम्मीद है कि 23 फरवरी से 3 मार्च के बीच में लगभग दस लाख श्रद्धालु नर्मदा गौ कुंभ में शामिल होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews