
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, रविवार की देर रात 3 बदमाश तलवार से लैस होकर एक शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ किए। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने वहां के कर्मचारी को तलवार मार कर उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। यहां से निकलने के बाद तीनों बदमाशों ने डुमना एयरपोर्ट पर भी तलवारबाजी की। इससे लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।
तलाशी शुरू
घटना के बाद घायल अखिलेश गुप्ता ने रांची थाना पुलिस स्टेशन में पहुंचकर तीनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर उनकी तलाशी शुरू कर दी गई है। बता दें कि तीनों ही बदमाश इलाके के खतरनाक अपराधी है। जिनके खिलाफ पहले से ही पुलिस ने कार्रवाई कर रखी है।
देखें CCTV फुटेज
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों की पहचान हरीश सोनकर, रोहित सोनकर और रेहान सोनकर के रूप में की गई है। घायल ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि तीनों देर रात करीब 11:15 पर दुकान पहुंचे और अवैध रूप से पैसों की मांग करने लगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया, तो वह तलवार निकालकर दुकान के भीतर घुस गए, जहां उन्होंने दुकान में रखें फ्रिज और शराब की बोतल तोड़ डाली और अखिलेश गुप्ता के पेट पर भी तलवार मारकर उसे घायल कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”960209688″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

