जबलपुर में 3 नए पॉजिटिव केस, वहीं 4 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

जबलपुर में 3 नए पॉजिटिव केस, वहीं 4 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

जबलपुर/संदीप कुमार

जिले में जहां एक तरफ रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं तो वही दूसरी ओर लगातार इस घातक बीमारी को हराकर लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। जबलपुर में मंगलवार को एक बार फिर 3 केस कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि चार लोगों की आज ही मेडिकल कॉलेज से छुट्टी भी की गई।

मंगलवार दोपहर आईसीएमआर लैब से मिली रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। इसी के साथ जबलपुर में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर 140 हो गया है जबकि 8 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

पॉजिटिव केस सामने आने के साथ स्वस्थ भी हो रहे हैं लोग
जबलपुर में जहां दिन प्रतिदिन पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है तो वही लोग रोजाना स्वस्थ होकर अपने घर भी जा रहे हैं। मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। जबलपुर में अब स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है।

ये लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर
कोरोना को परास्त करने वाले चार व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है । जिन व्यक्तियों को कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई उनमे मानसी पाठक उम्र 36 वर्ष, नेहा गुप्ता उम्र 27 वर्ष, शगुफ्ता शाहीन उम्र 33 वर्ष और मोहम्मद अतहर उम्र 23 वर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ हुए व्यक्तियों की संख्या 47 हो गई है । जबकि एक्टिव केस 86 रह गये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews