सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

जबलपुर। संदीप कुमार।

जबलपुर में सड़क हादसे थमने पर नहीं आ रहे हैं, गणतंत्र दिवस के दिन कुंडम थाना क्षेत्र में हुए हादसे में 4 युवकों की अकाल मृत्यु हो गई। जिसके बाद हंगामा मच गया। मृत युवकों के परिजन ग्रामीणों के साथ हादसा स्थल पर धरने पर बैठ गए जिससे जाम लग गया। मामला कुंडम- डिंडोरी मार्ग पर टोरी गांव के पास हुआ जिसमें दो मोटर साइकिलों की आपस मे टक्कर हो गई, एक बाइक पर 3 युवक सवार थे वहीं दूसरी बाइक पर 2 युवक सवार थे टोरी गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइक्स आपस मे टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे से 4 युवकों की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने शव सड़क जाम कर दी। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शन करने वालों को सड़क से उठाया और मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews