इस जिले में फिर मिले 4 नए पॉजिटिव, 386 पहुंचा आंकड़ा

corona

जबलपुर।संदीप कुमार

मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के चार नये पॉजिटिव प्रकरण सामने आए हैं । कोरोना के नये मरीजों में घण्टाघर के समीप स्थित सुधीर फार्मा के एकाउंट सेक्शन में काम करने वाली खेरमाई वार्ड हनुमानताल निवासी 40 वर्ष की महिला शामिल है। जिसकी सहकर्मी पूर्व में पॉजिटिव पाई गई थी ।

इसके अलावा बाजार वार्ड पाटन की कोरोना से मृत हुई वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए गल्ला मंडी निवाडग़ंज के केनवासर्स के यहाँ काम करने वाला जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक निवासी 46 वर्षीय पुरूष, कोतवाली हनुमानताल निवासी 24 वर्षीय युवक जिसके माता-पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं तथा आईटीआई माढ़ोताल में पाई गई कोरोना पॉजिटिव महिला के यहाँ किराये से रहने वाला बाबाराम पिपरिया कटंगी निवासी 17 वर्षीय किशोर नये कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में शामिल हैं ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 386 हो गई है । इनमें से 304 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 68 हो गये हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews