जबलपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में मजदूर को आया अटैक, बेटे के पास नहीं थे अंतिम संस्कार के पैसे, समाजसेवियों ने की मदद

जबलपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में मजदूर को आया अटैक, बेटे के पास नहीं थे अंतिम संस्कार के पैसे, समाजसेवियों ने की मदद

Jabalpur News : जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जब कटनी से जबलपुर के बीच अचानक ही 45 वर्षीय संतोष सिंह की तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जब ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तब बेटे ने शव को उतारा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिहार का रहने वाला था जो कि मुंबई में मजदूरी करता था। बता दें कि मृतक के साथ उसका बेटा भी था और दोनों बिहार से मुंबई जा रहे थे। वहीं, मृतक के परिजन के पास दाह संस्कार के लिए रुपये न होने पर गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली को बुलाया गया।

रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार

इनायत अली ने मृतक संतोष के पुत्र आदित्य को रानीताल मुक्तिधाम लेकर गए और पुरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। इनायत अली ने बताया कि मृतक के बेटे के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपने पिता का शव वापस अपने घर बिहार ले जाए। इसलिए वह जबलपुर में ही उनका अंतिम संस्कार करना चाह रहा था लेकिन इतने पैसे भी उसके पास नहीं थे। ऐसे में गरीब नवाज कमेटी ने रानीताल मुक्तिधाम में संतोष सिंह का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से करवाया।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews