जबलपुर| एक मई को पनागर में हुई 55 साल की महिला सुखमंती बाई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है।पनागर पुलिस ने महिला के हत्या के आरोप में उसकी सगी बेटी सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है।हत्या की वजह शराब पीने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।घटना एक मई की है जब पनागर से लगे एक खेत मे महिला का शव मिलने की पुलिस को सूचना मिली।जानकारी लेने पर महिला की शिनाख्त 55 साल की सुखमंती बाई ग्राम पटपरा जिला डिंडोरी के रूप में हुई।पुलिस ने मृतिका के विषय मे जब उसकी बेटी श्यामवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन दोनो ने साथ मे बैठकर शराब पी थी और बाद वो खाना बनाने चली गई जबकि उसकी माँ वही लेटी रही।कुछ देर बाद जब वो अपनी माँ के पास पहुँची तो वह मृत हो चुकी थी।पुलिस को श्यामाबाई की बातों पर शक हुआ जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने बताया कि खेत के ही चौकीदार ताराचंद के साथ मिलकर उसने अपनी माँ की हत्या की थी।घटना को लेकर श्यामबाई ने पनागर पुलिस और क्राइम ब्रांच को बताया कि घटना वाले दिन शराब पीने के बाद उसका अपनी माँ से विवाद हो गया था उसी विवाद के समय ताराचंद भी वहाँ पहुँच गया और दोनो ने डंडे से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत के किनारे फेंक दिया।पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि पुलिस इस बात को स्पष्ट नही कर पाई है कि श्यामवती ओर ताराचंद के बीच क्या ऐसा रिश्ता था कि महिला के एक बार कहने पर ही उसने सुखमंती बाई की हत्या करने के लिए अपनी हामी भर दी।फिलहाल पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उन्हें आज न्यायालय में पेश कर दिया है।
55 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, एक महिला सहित 2 गिरफ्तार
Written by:Mp Breaking News
Published:





