जबलपुर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 62 लोग अब तक ठीक होकर घर लौटे

जबलपुर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 62 लोग अब तक ठीक होकर घर लौटे

जबलपुर| संदीप कुमार| जिले में आज भी कोरोना वायरस (Corona VIrus) संक्रमित केस पॉजिटिव मिले है। आईसीएमआर (ICMR) और मेडिकल कॉलेज (Medical COllege) के वायरोलॉजी से मिली 89 सैम्पलों की रिपोर्ट में 6 नए केस पॉजिटीव निकले है जिसके बाद अब जबलपुर जिले में पॉजिटीव केस की संख्या बढ़कर 153 पहुँच गई है।

बुधवार को भी संक्रमित मिले पॉजिटिव व्यक्ति गोहलपुर-चांदनी चौक और सर्वोदय इलाके के निकले है। आज के पॉजिटीव केस मिलाकर अब जबलपुर में 153 का आंकड़ा पहुँच गया है। कोरोना पॉजिटीव केस के 62 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर जा चुके जबकि 8 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जबलपुर में अभी भी 83 केस एक्टिव है। आज जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने लोगो से अपील की है कि लॉक डाउन में मिली राहत का नाहक ही फायदा न उठाएं। वही जिला प्रशासन ने कंटेन्मेंट जॉन को बढ़ा दिया है।चांदनी चौक में आज एक जॉन का बढ़ाया गया है जिसके बाद अब कंटेन्मेंट जॉन शहर में 14 हो गए है जबकि शहर के बाहर 3 कंटेन्मेंट जॉन बनाये गए है।

कंटेन्मेंट जॉन के रहवासियों से कलेक्टर भरत यादव ने अपील की है कि कंटेनमेंट जॉन के निर्देशों का पालन करें और जैसे ही लगता है कि अब कंटेनमेंट जॉन को खत्म किया जा सकता है तो जिला प्रशासन वह भी करेगा लेकिन इसके लिए स्थानीय लोगों को निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews