Jabalpur News: आग की चपेट में आने से 60 वर्षीय दिव्यांग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

Jabalpur News : जबलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक 60 साल की महिला आग की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिवार वालों ने महिला को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

राजा चौक का मामला

दरअसल, मामला गोहलपुर थाना अंतर्गत राजा चौक का है, जहां में आज 60 साल की बुजुर्ग दिव्यांग महिला सितारा बैगम की आग में जलने से मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला कमरे में अकेले रहती थी। फिलहाल, आग लगने की वजह मच्छर अगरबत्ती से फैली चिंगारी बताई जा रही है।

जांच जारी

मामले को लेकर CSP अखिलेश गौर ने बताया कि कुछ साल पहले महिला को पैरालाइसिस अटैक आया था। उसके बाद से वह व्हील चेयर में ही चला करती थी। फिलहाल, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की महिला की मौत शार्ट सर्किट से हुई है या फिर मच्छर अगरबत्ती की चिंगारी से।

[dgv_vimeo_video id=”820501420″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews