79th All India Railway Hockey Men’s Competition 2022 : उत्तर रेलवे नई दिल्ली ने जीता खिताब

79th All India Railway Hockey Men’s Competition 2022 : उत्तर रेलवे नई दिल्ली ने जीता खिताब

जबलपुर,संदीप कुमार। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पश्चिम मध्य रेलवे खेलकूद संघ के संयुक्त तत्वावधान में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड दमोह में खेली जा रही 79वीं अखिल भारतीय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता 2021-22 (79th All India Railway Hockey Men Competition 2022) का आज समापन हुआ, प्रतियोगिता का फाइनल मैच उत्तर रेलवे नई दिल्ली और दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद के मध्य में खेला गया जिसमें उत्तर रेलवे नई दिल्ली इस अखिल भारतीय रेलवे हॉकी पुरुष प्रतियोगिता की विजेता बनी।

यह भी पढ़े…येलो कलर की इस ड्रेस में कियारा आडवाणी ने फेन्स पर ढाया कहर

बता दें कि फाइनल मुकाबले में उत्तर रेलवे नई दिल्ली ने 1-0 से जीत हासिल की, प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे नई दिल्ली में प्रथम स्थान, दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद में द्वितीय स्थान एवं रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ द्वारा इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले तीन टेक्निकल ऑफिशियल विधु यादव, श्री राजेश बिहारी एवं श्री बीवी रत्नाकर को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े…MP में सरकारी कर्मचारियों को होली का तोहफा, वृद्धि का बकाया 50% एरियर का मिलेगा भुगतान

इस कार्यक्रम में डॉ आशुतोष गर्ग महासचिव/पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ, रविन्दर डिप्टी डायरेक्टर/आर.एस.पी.बी., परवीन समन्वयक/आर.एस.पी.बी., बी.पी.सिंह क्रीड़ा अधिकारी/शास. महाविघालय दमोह मुख्य रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन सुश्री मधु यादव द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews