Jabalpur News: आज शाम 6 बजे खोले जाएंगे बरगी बांध के 9 गेट, अलर्ट जारी

Jabalpur News: आज शाम 6 बजे खोले जाएंगे बरगी बांध के 9 गेट, अलर्ट जारी

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसके कारण बरगी बांध वर्षा के जल से लबालब भर चुका है। आज बरगी बांध का लेवल 421.75 मीटर तक पहुंच गया है जो कि लगभग 92% है। बता दें कि बीतें 48 घन्टे में 66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी कड़ी में आज शाम 6 बजे बांध के 9 गेटों को खोला जाएगा। जिसकी औसत उंचाई 1.16m होगी और बांध से पानी की निकासी 1588 घन मीटर/सैकेण्ड होगी।

नर्मदा के तट से दूरी बनाए रखने के निर्देश भी जारी

गेट खोलने के पूर्व अलर्ट जारी किया गया है। मां नर्मदा के तट से दूरी बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए है। बता दें कि आज इस साल तीसरी बार बरगी बांध खुलने जा रहा है। जिसे लेकर भेड़ाघाट पर भी पुलिस प्रशासन चौकना हो गए हैं क्योंकि मानसून में यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो इसलिए नर्मदा घाटों में पुलिस और होमगार्ड के जवान व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews