जबलपुर में 9 नए पॉजिटिव केस, RPF पुलिसकर्मी की निकला कोरोना संक्रमित

जबलपुर में 9 नए पॉजिटिव केस, RPF पुलिसकर्मी की निकला कोरोना संक्रमित

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में सोमवार को एक ही दिन में 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में 66 सैम्पलों की जांच की गई थी जिसके बाद ये केस पॉजिटव निकले है। जिले में सोमवार की संख्या मिलाकर पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 250 पर पहुंच गया है। वहीं अब तक करीब 10 लोगों की मौत कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। जबलपुर जिले में 6834 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।

आईसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से 66 सेम्पल जांच की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 9 प्रकरण सामने आए हैं। पॉजिटिव पाये गये प्रकरणों में उदयनगर नम्बर-1 व्हीकल मोड रांझी का निवासी तथा दूसरा आरपीएफ का कांस्टेबल है। आरपीएफ का 28 बर्षीय कांस्टेबल आरपीएफ बैरक में ही रहता तथा पिछले कुछ दिनों से उसे श्वेताम्बरी गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन किया गया था। वह आरपीएफ के पूर्व में संक्रमित पाये गये कांस्टेबल के सम्पर्क में आने वालों में शामिल था तथा 25 मई से ड्यूटी पर नहीं गया था। 30 मई को बुखार और खांसी की शिकायत होने पर रेलवे हॉस्पिटल में उसकी जाँच की गई थी तथा भर्ती करने के बाद उसका सेम्पल भी लिया गया था। इसी तरह सात और भी व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक तेरह वर्षीय किशोर सहित पाँच पुरुष और दो महिला शामिल हैं। 6 पॉजिटिव छोटी ओमती क्षेत्र के निवासी हैं और पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं जबकि एक व्यक्ति मंडी मदार टेकरी का निवासी है और इस क्षेत्र में पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति का पुत्र है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews