बिजली कम्पनी में टैंडर दिलाने का झांसा देकर 8 लाख से अधिक खाते में जमा कराये, आरोपी गिरफ्तार

बिजली कम्पनी में टैंडर दिलाने का झांसा देकर 8 लाख से अधिक खाते में जमा कराये, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार| बिजली कम्पनी में टेंडर दिलाने के नाम पर 8 लाख 84 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी (Fraud) करने वाले आरोपी को संजीवनी नगर थाना पुलिस ने भेड़घाट से गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी| विभाग में टेंडर दिलाने का झांसा देकर यह राशि अलग अलग लोगों से जमा कराई गई थी|

संजीवनीनगर थाना पुलिस में पुष्पेन्द्र पटैल जो कि गोटेगाॅव जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है उसने शिकायत करवाई की वह विगत 3 वर्षों से बिजली कम्पनी में पेटी ठेके पर काम करता है तथा उसका बड़ा भाई दीपेन्द्र पटैल धनवंतरी नगर हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग दुकान नम्बर 9 श्री मेडिसन्स के नाम से अंग्रेजी दवाई की दुकान चलाता है| यही बगल में डा. संदीप सिंह का क्लीनिक तथा रिलायवल पैथोलाॅजी हैे।अरविन्द पाण्डे अपनी पत्नी का इलाज कराने डा0 संदीप सिंह के यहां आता था और दवाईयां तथा जांच करा कर ले जाता था इसी दौरान अरविन्द पाण्डे से बड़े भाई दीपेन्द्र की बातचीत होने लगी जो अरविंद की बातों पर विश्वास करने लगे। बडे भाई ने बताया कि अरविन्द पाण्डे ने कहा है कि वह शक्ति भवन स्थित विधुत विभाग में रामपुर में केशियर है तथा प्रीति मेडम शक्ति भवन में सीए हेै जिनके अकाउण्ट नम्बर पर टेंडर की फार्म फीस तथा सुरक्षा निधि जमा होती है। अरविन्द पाण्डे के विघुत विभाग के अधिकारी सिंग साहब और प्रीति मेडम तथा सी.ए. मेडम से अच्छे संबंध हैं अरविंद पाण्डे यह टेंडर दिला देगा। अरविन्द ने उसके भाई दीपेन्द्र पटैल से उसका मोबाइल नम्बर लिया और उसे फोन लगाने लगा उसकी अरविन्द पाण्डे से बात चीत होने लगी थी तभी अरविन्द पाण्डे ने उसे प्रीति मेडम का अकाउण्ट होना बताते हुये एक एकाउट नंबर दिया और आई.एफ.एस.सी. कोड भी दिया जिसमें दिनांक 13.10.2020 से 05.12.2020 तक उसने अपने अकाउंट एवं अपने बडे भाई दीपेन्द्र पटेल के अकाउंट तथा उसके दोस्त तेजेन्द्र पटेल, देवी सिंह पटेल , विजय कुमार, धर्मेन्द्र लोधी इस प्रकार कुल 8 लोगों ने अपने-अपने खाते एवं फोन पे तथा गूगल पे के माध्यम से बताये हुये खाते में कुल 8 लाख 84 हजार 500 रुपये डाले ।

अरविंद पाण्डे की पत्नी सरला पाण्डे (जाली नाम सुमन मैडम) बिजली कम्पनी की मैडम बनकर तथा सहयोगीजन उससे फोन पर बात करते थे। अरविंद पाण्डे ने छल पूर्वक 8 लोगों से एकाउंट में पैसे डलवाकर 8 लाख 84 हजार 500 रुपये हडपते हुये धोखाधडी की है। शिकायत पर अरविंद पांडे के विरुद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने थाना प्रभारी संजीवनी नगर भूमेश्वरी चैहान के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश कर ग्राम कूडन मे दबिश देते हुये आरोपी अरविन्द पाण्डे को भेडाघाट से गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews