भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, दो बार आया अनजान फोन

भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, दो बार आया अनजान फोन

जबलपुर|संदीप कुमार| Jabalpur news पनागर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशील इंदु तिवारी (BJP MLA Sushil Indu Tiwari) को अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोन पर धमकी  दी है। भाजपा विधायक को धमकी (Threat) मिलने के बाद भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक को फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति ने चंद मिनट के अंतराल में ही उन्हें दो बार फोन लगाया और जान से मारने की धमकी दी।

विधायक ने गोहलपुर थाने में दर्ज करवाई शिकायत
भाजपा विधायक ने बताया कि आज शाम उनके फोन पर लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे जिसके बाद उन्होंने गोहलपुर थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दो बार कॉल लगाया गया। यह कॉल शाम 4:15 और शाम 4: 50 पर लगाया गया।विधायक के मोबाइल पर कॉल आते समय किसी भी प्रकार का नंबर नहीं आ रहा था। भाजपा विधायक ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है उसकी हिंदी बोलने की क्षमता बहुत कम थी जिस भाषा का व्यक्ति उपयोग कर रहा था वह ज्यादातर सऊदी अरब में बोली जाती है।

पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से शुरू की जांच….
भाजपा विधायक इंदु तिवारी ने अपनी शिकायत गोहलपुर थाने में दर्ज करवाई है जिसके बाद गोहलपुर पुलिस की टीम साइबर सेल के साथ मिलकर कॉल करने वाले व्यक्ति और उसके नंबर को ट्रेस करने में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews