नाले में बहा युवक, रेस्क्यू में जुटि पुलिस, तलाशी जारी, यहां का है मामला

नाले में बहा युवक, रेस्क्यू में जुटि पुलिस, तलाशी जारी, यहां का है मामला

जबलपुर, संदीप कुमार

रविवार को उस वक्त रद्दी चौकी गाजी नगर में हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्ष का युवक तेज बारिश के कारण उफनाए नाले में वह गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त गाजी नगर में रहने वाला शहजाद नाम का युवक किसी काम से कहीं जा रहा था, तभी अचानक से गाजी नगर में आने वाले नाले में उसका पैर फिसल गया और वह बारिश के पानी के तेज बहाव के साथ वह गया।

इस दौरान बहते हुए दूर खड़े एक व्यक्ति ने उसे देखा जिसको बचाने की आवाज भी लगाई, लेकिन जब तक वह पानी के तेज बहाव न बह गया। जिसके बाद धीरे-धीरे लोगों का हुजूम लग गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना करते हुए रेस्क्यू में जुट गई है, बताया गया है युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश होम गार्ड व पुलिस के जवानों के द्वारा किया जा रहा है।

इधर वर्धाघाट स्थित परियट नदी में भी एक युवक बाइक के साथ बह गया हालांकि नदी में बहा युवक कौन है इसकी जानकारी नही लग पाई है।जानकारी के मुताबिक दो युवक खमरिया से वर्धाघाट तरफ जा रहे है जैसे ही बाइक पुल के पास पहुँची वैसे ही बाइक अनियंत्रित हो गई।इस घटना में युवक तो बच गया पर दूसरा युवक बाइक के साथ बह गया है।फिलहाल दोनो ही युवक की तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews