खुद को मीडियाकर्मी बताकर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

खुद को मीडियाकर्मी बताकर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर/संंदीप कुमार

खुद को मीडियाकर्मी बता कर एक शख्स से अवैध वसूली की कोशिश करने वाले छहः जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंद्राना रोड मझौली निवासी संजय विश्वास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि खुद को मीडियाकर्मी बताकर पहले दो युवक मोटरसाइकिल से उसके पास पहुंचे और पूर्व में क्लीनिक चलाने का हवाला देते हुए रुपयों की मांग की।

खुद को मीडियाकर्मी बताने वाले युवकों ने आवेदक को यह धमकी भी दी कि वह पूर्व में गलत तरीके से क्लीनिक चलाता था अगर उन्हें मांगी गई रकम नहीं मिली तो अखबारों और टीवी चैनल में इस खबर को चला देंगे। खुद को मीडिया कर्मी बताने वाले युवकों ने आवेदक संजय विश्वास से 3000 रुपये की मांग की लेकिन सौदा 15 सौ रुपए में तय हुआ। जालसाज तय हई रकम ले पाते इसी बीच आस-पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर तत्वों को घेर लिया। जिसके चलते जालसाज अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर अपने चार साथियों के साथ भाग खड़े हुए। पीड़ित की शिकायत पर मझौली पुलिस ने आरोपियों की मोटर सायकिल जब्त करते हुए उनके खिलाफ अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews