जबलपुर में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 125 नए पॉजिटिव

जबलपुर में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 125 नए पॉजिटिव

जबलपुर, संदीप कुमार

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना कोरोना संक्रमितों के मामलों के बीच जबलपुर में कोरोना ब्लास्ट हुआ है| शुक्रवार को कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ कि अलग-अलग जांच रिपोर्ट में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ 125 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जिसको लेकर उन्होंने भी चिंता जताई है और सभी नागरिकों से कोरोना से लडऩे के लिए बनाई गई तमाम गाईड लाईन का पालन करने की अपील की है। इस दौरान कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में कोरोना के संक्रमण से संक्रमित होना कहीं न कहीं नागरिकों के द्वारा लापरवाही किए जाने की बात सामने आ रही है।

कलेक्टर भरत यादव ने नागरिक से कोरोना को लेकर अपील की है कि संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिक कोशिश करें| भीड.भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाए, जब अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलेंगे और घर से बाहर निकलने पर मुंह में मास्क आवश्य लगाएं व हमेशा अपने हाथों को सेनेटाईज करने के साथ.साथ उन्हें साबुन, हेण्डबॉस से धोते रहें। वहीं उन्होंने छोटे बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर न निकले की अपील की है और कहा है कि कोरोना वायरस को सावधानी, सुरक्षा व सर्तकता से ही हराया जा सकता है, इसलिए सभी शासन की गाइडलाइन का पालन करें।

1304 पहुंची संक्रमितों की संख्या
पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव मिले 125 नए पॉजिटिव को मिलाकर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या जबलपुर में अब 1304 पहुँच गई है। आज दो व्यक्तियों की मौत भी हुई जिससे मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया है। जबलपुर में कोरोना एक्टिव केस अब 446 हो गये हैं ।

स्वस्थ होने पर 51 व्यक्ति डिस्चार्ज
कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज शुक्रवार को 51 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये मरीजों में एक को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से, एक को मिलेट्री हॉस्पिटल से, दो को मेट्रो हॉस्पिटल से, छह को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से, सोलह को होम आइसोलेशन से और 25 को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है । आज गुरुवार को डिस्चार्ज किये गये इन 51 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में अब तक 829 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews