फैसला आन द स्पॉट, उपभोक्ता की शिकायत पर दुकान को किया सील

फैसला आन द स्पॉट, उपभोक्ता की शिकायत पर दुकान को किया सील

जबलपुर।संदीप कुमार| कोरोना वायरस (Corona VIrus) में लगे लॉकडाउन (Lockdown)में सरकार गरीबो को दाना पानी जरूर खिला रही है पर उस दाने की क्वॉलिटी ऐसी है कि उसे जानवर भी न खाए। जबलपुर (Jabalpur) में जिला अपूर्ति अधिकारी के सामबे जाकर एक उपभोक्ता ने शिकायत की है सरकारी राशन दूकान से जो चावल उसे मिला है वो गुणवत्ता विहीन है इतना ही नही उस चावल से बदबू आ रही है।फ़ूड कंट्रोलर ने उपभोक्ता की शिकायत सुनते ही आन द स्पॉट कार्यवाही करने की ठानी और मौके पर पहुँच गए।

उपभोक्ता की शिकायत सुनते ही नाराज हो गए फूड कंट्रोलर

गढ़ा फाटक निवासी भरत पांडे ने अपनी शिकायत में बताया कि कचियाना स्थित पारस सहकारी दुकान में घटिया चावल उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है जिसका जीता जागता सबूत यह चावल है।भरत पांडे ने बताया कि जब उसने खराब चावल लेने से मना किया तो राशन दुकान संचालक का यह कहना था कि सरकार की तरफ से इसी तरह का राशन दिया जा रहा है और इसे ही लेना पड़ेगा।लॉक डाउन में लगे कर्फ्यू के कारण बुजुर्ग ने वही खराब चावल लेकर घर आ गया पर वह चावल इस लायक भी नहीं थे कि उसे जानवर भी खा सकें।उपभोक्ता की शिकायत सुनते ही राशन दूकान पहुँच गए।

मौके पर न संचालक मिला और न ही दूकान

उपभोक्ता भरत पांडे की शिकायत सुनते ही जिला आपूर्ति अधिकारी एमईएस खान मौके पर पहुँच गए।पर फ़ूड कंट्रोलर को वहां न सहकारी उचित मूल्य की दूकान दिखी और न ही दूकान संचालक।फ़ूड कंट्रोलर को एक लाल शटर की बंन्द दूकान मिली।लोगो ने बताया कि यही है पारस उचित मूल्य की दूकान।फ़ूड कंट्रोलर ने देखा कि दूकान में ही बोर्ड लगा है और न ही वो तय समय तक खुली हुई है।

फ़ूड कंट्रोलर का फैसला आन द सपाट

शिकायत के बाद जब मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी एनएमएस खान गए तो उन्हें दूकान बंन्द मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही फ़ूड इंस्पेक्टर को बुलवाया और दूकान सील करने के निर्देश दिए साथ ही फ़ूड कंट्रोलर ने पारस सहकारी उचित मूल्य की दूकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews