‘एक नारियल वाले बाबा’ की काली करतूत का खुला राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘एक नारियल वाले बाबा’ की काली करतूत का खुला राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर के गढ़ा पुरवा निवासी ‘एक नारियल वाले बाबा” उर्फ संजय उपाध्याय को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाबा पर आरोप था कि वो अपने पूजा पाठ के नाम पर महिला का शोषण किया करता था| महिला की शिकायत पर संजीवनी नगर थाना पुलिस में आज ये कार्यवाही की है।

जानकारी के मुताबिक बाबा संजय उपाध्याय समूचे मध्यप्रदेश में एक नारियल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध है और यही बाबा कई महिलाओं को पूजा पाठ और भगवान की आस्था के नाम पर सम्पर्क किया करता था।विजयनगर निवासी एक महिला ने कुछ दिन पहले बाबा की शिकायत संजीवनी नगर थाने में की थी उस दौरान भी बाबा के घर के बाहर भारी हंगामा हुआ था|

बाबा है कई सालों से जबलपुर में
“एक नारियल वाले बाबा”के नाम से मशहूर संजय उपाध्याय कई सालों से जबलपुर में रह रहे है इस दौरान उन्होंने अपनी पूजा पाठ के दम पर बहुत से महिलाओं को बेवकूफ बनाया था।बाबा संजय उपाध्याय के घर पर हाल ही में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेड भी मारा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
करीब एक माह पहले सोशल मीडिया में पंडित संजय उपाध्याय का वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद से ही पंडित फरार चल रहा था । आज पुलिस ने “एक नारियल वाले बाबा” को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी संजय बाबा पुलिस की गिरफ्त में है और संजीवनी नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews