मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप, दो दिन पहले की थी खुदकुशी

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप, दो दिन पहले की थी खुदकुशी

जबलपुर| संदीप कुमार| दो दिन पूर्व ग्वारीघाट थानातंर्गत संत नगर में प्रेम प्रसंग के शक के चलते 21 वर्षीय युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर उसके परिवार के अपमान करने पर एक युवक के द्वारा फाँसी लगाने का मामला सामने आया था। अब इसी घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने युवती के भाई और ग्वारीघाट थाना पुलिस पर संगीन आरोप लगाए है।

मृतक की माँ ने आज एसपी से मुलाकात कर बताया कि उनके बेटे लकी ने सुसाइड करने से पहले एक नोट छोड़ा था जिसमे लिखा था कि उसके ऊपर झूठा केस लगाते हुए मारपीट की गई है| इतना ही नही उसके पिता को भी नाहक युवती के भाइयो और ग्वारीघाट थाना पुलिस के द्वारा परेशान किया गया था। मृतक की माँ ने बताया कि लकी उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था पर वह बेकसूर होने के बाद मौत की नींद सो गया। परिजनों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की बात कही है।

लकी की माँ ने एसपी को बताया कि युवती के परिजनो ने न सिर्फ लकी के साथ मारपीट की थी बल्कि सबके सामने उसके पिता को भी मारा था इसी से दुखी होकर लकी ने आत्महत्या का कदम उठाया।वही सुसाइड नोट में आरोपियो का नाम होने के बाद भी ग्वारीघाट थाना पुलिस ने सभी लोगो को बचाते हुए महज आत्महत्या का केस दर्ज कर फाइल बंन्द कर दी।इधर एसपी ने परिजनों को आश्वशन दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जाँच होगी जो कि asp डॉ संजीव करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews