खड़ी हुई बाइक में लगी आग, कुछ ही देर में खाक हुई मोटरसाइकिल

खड़ी हुई बाइक में लगी आग, कुछ ही देर में खाक हुई मोटरसाइकिल

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर के घमापुर थाना क्षेत्र में एक बाइक अचानक धूं-धूं कर जलने लगी। घटना लाल माटी इलाके के कुचबंदिया मोहल्ले की है। यहां एक मकान के बाहर खड़ी होंडा डीलक्स बाइक में अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटों ने जब पूरी तरह बाइक को अपने आगोश में ले लिया तब जाकर परिवार वालों के साथ आसपास के लोगों को इसका पता चला।

बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन तब तक बाइक राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। आग कैसे लगी इसका जवाब अभी किसी के पास नही है। फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि बाइक जलने की घटना हादसा थी या किसी ने रंजिश के चलते उसे आग के हवाले कर दिया।

https://youtu.be/vNBTTUz9f6Y

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews