सुखद खबर: जबलपुर में कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 11 लोग

सुखद खबर: जबलपुर में कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 11 लोग

जबलपुर|संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण से स्वस्थ होने वाली की संख्या अब 28 पहुंच गई है। शनिवार का दिन जबलपुर वासियों के लिए काफी सुखद रहा है | मेडिकल कॉलेज (Medical College) से 11 कोरोनावायरस पॉजिटिव लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं यह सभी जैन और राठौर परिवार के हैं। जो कि बीते 15 दिनों से क्वारेटाईंन सेंटर में थे आज इनकी रिपोर्ट कोरोना वायरस निगेटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला लिया।

कोरोना वायरस को हराकर जंग जीतने वालो ने मेडिकल कॉलेज से बाहर निकलने से पहले ही छत से हाथ हिलाकर अपनी जीत का इजहार किया। सर्राफा निवासी सरिता जैन ने बताया कि जब उसकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तब वह बहुत ज्यादा घबरा गई थी उन्हें लग रहा था की मेडिकल कॉलेज जाकर वह ठीक होंगी या नहीं। आज जबकि वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा रही है तो काफी खुश हैं। वही संजय जैन ने बताया कि क्वारेटाइन के दिनों में मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने उनका अच्छा ख्याल रखा।खाने पीने सहित दवाई की किसी भी तरह से कमी नही हुई।

आज स्वास्थ्य होकर घर जाने वाले सभी लोगो को स्वास्थ्य विभाग ने हिदायत दी है कि आगामी 14 दिनों तक सभी लोग अपने आपको होम क्वारेटाइन में रखे।हम आपको बता दे कि जबलपुर में अभी तक कोरोना वायरस पॉजिटीव केस 116 है जबकि 4 लोगो की मौत हो गई है वही स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 28 हो गई है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर जिन्हें मेडिकल कॉलेज से आज शनिवार को डिस्चार्ज किया गया , उनमें उत्तमचंद जैन उम्र 74 बर्ष, समुंदी बाई जैन उम्र 68 बर्ष, वन्दना राठौर उम्र 54 बर्ष, संजय जैन उम्र 52 बर्ष, संध्या जैन उम्र 48 बर्ष, ब्रिजेश जैन उम्र 46 बर्ष , सुदेश जैन उम्र 45 बर्ष, सरिता जैन 44 बर्ष, सजल राठौर उम्र 21 बर्ष , रितिक जैन उम्र 20 बर्ष एवं संदीप तिवारी उम्र 22 बर्ष शामिल हैं । इनमें संदीप जैन पाटन के और शेष सराफा दरहाई के निवासी हैं । ये सभी 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews