सूर्य ग्रहण के समाप्त होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे नर्मदा नदी के ग्वारीघाट

सूर्य ग्रहण के समाप्त होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे नर्मदा नदी के ग्वारीघाट

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में सूर्य ग्रहण के समाप्त होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी के ग्वारीघाट में पहुंच रहे हैं। यहां पर श्रद्धालु नर्मदा जी का स्नान ध्यान कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि साल 2022 का यह अंतिम सूर्य ग्रहण था। जिसे देखने के लिए देशभर के लोगों के साथ-साथ खगोल वैज्ञानिक भी आतुर रहें। पृथ्वी पर भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण स्पर्श का समय दोपहर 2:30 से सायं 6:30 बजे तक रहा, हालांकि भारत में ग्रहण लगभग 4:30 बजे से ही शुरू हो गया था।

यह भी पढ़े…MP के शासकीय सेवकों को मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, 10 लाख रुपये होगी पुरस्कार राशि

ग्रहण के दौरान बुजुर्ग और बच्चे घर के भीतर ही रहे जबकि वह लोग जिन की राशि में ग्रहण पड़ रहा था उन्होंने भी सूर्य से दूरी बनाए रखें। जबलपुर में सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद लोग नर्मदा नदी के ग्वारीघाट में स्नान करने पहुंचे और स्नान के बाद फिर भगवान का ध्यान किया। सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को भी घरों से बाहर निकलने का पूरी तरह से वर्जित रहता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews