अब ग्रामीण क्षेत्रों में रोज फ्लैग मार्च निकलेगी पुलिस

अब ग्रामीण क्षेत्रों में रोज फ्लैग मार्च निकलेगी पुलिस

जबलपुर| संदीप कुमार| ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रहे रेत के अवैध उत्खनन और उसके बाद भाजपा की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के द्वारा वर्चस्व को लेकर निकाली गई एक विशाल रैली पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है लिहाजा अवैध खनन रोकने और बिना जिला प्रशासन की अनुमति के द्वारा किए जा रहे शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए अब ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस रोजाना ही फ्लैग मार्च करेगी। जबलपुर रेंज के आईजी भगवत सिंह चौहान के निर्देश पर आज जिले के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

रेत का अवैध उत्खनन रोकने चिन्हित स्थान पर पुलिस ने लगाए मुखबिर…..
नर्मदा नदी की सीमा से लगे बरगी, शहपुरा, तिलवारा, भेड़ाघाट के आसपास लंबे समय से अवैध रेत का उत्खनन हो रहा है इतना ही नहीं हाल ही में वर्चस्व को लेकर पूर्व भाजपा विधायक के द्वारा निकाली गई रैली को लेकर भी है कहा जा रहा है कि रेत खनन पर अपनी ताकत दिखाने यह रैली निकाली गई थी लिहाजा अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।अब जैसे ही पुलिस को सूचना मिलेगी किस स्थान पर रेत का अवैध खनन हो रहा है वैसे ही मौके पर पहुंचकर पुलिस तुरंत कार्यवाही करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews