लॉकडाउन में भी नहीं थम रहा अपराधों का सिलसिला, जबलपुर में एक मजदूर की निर्मम हत्या

लॉकडाउन में भी नहीं थम रहा अपराधों का सिलसिला, जबलपुर में एक मजदूर की निर्मम हत्या

जबलपुर/संदीप कुमार

लॉक डाउन के बीच जबलपुर में शनिवार रात एक मजदूर की सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मृतक पर चाकुओं से भी वार किए और जब उसकी मौत हो गई तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का नाम सुरेंद्र बर्मन बताया जा रहा है जो कि मजदूरी करता था। स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र बर्मन का शव परसवाड़ा के दुर्गा नगर के पास देखा। शव को देखते ही लोगों ने तुरंत ही संजीवनी नगर थाना को इसकी सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी भुमेंश्वरी चौहान और उनका स्टाफ भी पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र बर्मन मजदूरी का काम किया करता था और शनिवार शाम भी घर से वह मजदूरी के सिलसिले में निकला थ। रात को जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वाले तलाश में जुट गए वहीं स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र बर्मन का शव दुर्गा नगर के पास देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक सुरेंद्र बर्मन उन्नति नगर का रहने वाला था।अभी तक की जांच में पुलिस के सामने किसी पवन विश्वकर्मा का नाम आ रहा है जिसने उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।साथ ही शक के बिनाह पर पवन विश्वकर्मा की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews