तेज रफ्तार कार चालक ने थाना प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार

तेज रफ्तार कार चालक ने थाना प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार

JABALPUR NEWS : जबलपुर के गढ़ा इलाके में मंगलवार को उस वक़्त सनसनी फैल गई जब एक कार चालक ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए इलाके के थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को चपेट मे ले लिया, दरअसल कार चालक ने अपने वाहन को बीच सड़क में खड़ा कर दिया था और जब उसे पुलिसकर्मियों ने इसे हटाने के लिए कहा तो उसने कार को हटाने के दौरान हादसे को ही अंजाम दे दिया, घटना में गढ़ा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा सहित पुलिस कर्मी पुष्प राज और अनिल घायल हुए है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रिवर्स करने के दौरान हादसा 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जबलपुर दौरा था, अमित शाह जबलपुर की पश्चिम विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह के समर्थन में रोड शो करने आ रहे थे, इसी दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने गढ़ा क्षेत्र में पुलिस सड़कों से यातायात में बाधक वाहनों को हटवा रही थी, इसी दौरान रोड शो जिस रास्ते से गुजरना था वहाँ एक कार सड़क के बीच में खड़ी थी, यातायात पुलिस कर्मी इस कार को हटवाने पहुंचे उनके साथ गढ़ा थाना प्रभारी और बल भी मौजूद था, इसी दौरान कार चालक ने कार हटाने के लिए तेज रफ्तार में ही रिवर्स गेयर लगा दिया, जिससे कार की चपेट में गढ़ा थाना प्रभारी और स्टाफ आ गया, फिलहाल तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है, उनकी हालत खतरे से बाहर है, वही कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews