खड़ी कार में अचानक लगी भीषण आग, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर पाया काबू

खड़ी कार में अचानक लगी भीषण आग, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर पाया काबू

जबलपुर।संदीप कुमांर

जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर में आज खड़ी कार में अचानक आग लग गई।आग लगने से आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई आनन फानन में स्थानीय लोगो ने पहले तो खुद आग बुझाने की कोशिश की पर जब काबू नही पाया गया तो दमकल वाहन को बुलाया गया है।

शार्ट सर्किट से लगी थी कार में आग

बताया जा रहा है कि कार चालक अपनी कार खड़ी करके कहि चला गया था तभी अचानक ही कार से धुआं उठने लगा और उसमें आग लग गई।बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट थी जिस कारण कार में आग लगी थी।

सूचना के बाद पहुँचा दमकल वाहन

त्रिमूर्ति नगर में कार में आग लगने की सूचना पर गोहलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।साथ ही दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया।

जिस समय कार में आग लगी थी उस समय मालिक कार से दूर था लिहाजा उसे कुछ नही हुआ।बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews