वर्चस्व की जंग: पूर्व विधायक ने निकाली वाहन रैली, कांग्रेस MLA ने किया विरोध

वर्चस्व की जंग: पूर्व विधायक ने निकाली वाहन रैली, कांग्रेस MLA ने किया विरोध

जबलपुर| संदीप कुमार| रेत कारोबार में सरकार और उसका वर्चस्व इसकी लड़ाई हमेशा से ही बनी आ रही है। मध्यप्रदेश में भी सरकार बदली ऐसे में एक बार फिर से वर्चस्व की होड़ नेताओ में लग गई है। बीते दिनों बरगी विधानसभा से पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एक विशाल रैली निकाली। खास बात ये है कि यह रैली उस समय निकली जब कोरोना वायरस के कारण रैली य भीड़ के कार्यक्रम में प्रतिबंध लगा हुआ है। भाजपा की इस रैली का कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कड़ा विरोध किया है।

बताया जा रहा है कि यह रैली वर्चस्व और शक्ति प्रदर्शन को लेकर नर्मदा घाट से 50 से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ शुरू हुई थी। रैली शहपुरा,चरगवां होत्र हुए बरगी में जाकर समाप्त हुई पर ताजुब्ब था कि इस रैली को पुलिस मूक दर्शक बने देखती रही।

कांग्रेस विधायक ने शुरू किया बिरोध….
कोरोना वायरस के कारण लागू 144 धारा के बावजूद 50 से अधिक वाहनों के साथ निकाली गई रैली का विधायक ने विरोध किया है साथ ही पुलिस पर मिली भगत का आरोप भी लगाया है विधायक ने कहा कि सरकार बदलते ही आरजकता का माहौल बनाने का ये काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुनः बीजेपी की सरकार आने के बाद अब माफियाओं का राज फिर से हो गया है रैली के माध्यम से भय बनाया जा रहा है।इधर पुलिस इस पूरी रैली से अनजान नजर आई हालांकि पुलिस ने अब जरूर कार्यवाही की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews