दुनिया भर में छाई जबलपुर की ये तस्वीर, किसानों ने पेश किया ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ का अनोखा उदाहरण

दुनिया भर में छाई जबलपुर की ये तस्वीर, किसानों ने पेश किया ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ का अनोखा उदाहरण

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर जिले (Jabalpur District) की मंझौली कृषि मंडी में किसानों (Farmers) ने कोरोना वायरस (Corona VIrus) के इस दौर में सोशल डिस्टेन्स और सरकार के आदेश का पालन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से ट्रेक्टर ट्राली लेकर पहुँचे और अपना अनाज सरकार को बेचा। जमीनी स्तर से इस सोशल डिस्टेन्स का पालन समझना थोड़ा मुश्किल था पर जब इसी तस्वीर को आसमान से ली गई तो नजारा जो सामने आया वो बहुत ही अद्भुत और दिल को छू लेने वाला था।

अमेरिका के एक बड़े अखबार वसिंगटन पोस्ट (Washington Post) ने जनसंपर्क विभाग से इस फोटो को लिया था जिसे अमेरिका के अखबार ने इस तस्वीर को बेस्ट फ़ोटो से नवाजा था। ये तस्वीर है 21 अप्रैल की जहा किसान अपना गेहूं बेचने सैकड़ों की संख्या में मझौली मंडी पहुॅचे थे। इस दौरान किसानों ने क्रम बद्ध तरीके से अपने ट्रैक्टर और ट्रॉली खड़े किए थे।

इस फ़ोटो के बाद से अब जबलपुर की चर्चा अमेरिका में भी हो रही है। अमेरिका के प्रसिद्ध अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी टॉप फोटोज में शामिल किया है। जबलपुर में लॉक डाउन के बाद भी गेहूं (wheat) की बंपर खरीद की गई थी जिसको लेकर सरकार के निर्देशों का पालन भी किया गया था।अमेरिका के अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने 21 अप्रैल की दुनिया की 18 बेहतरीन तस्वीरों में इसे शुमार किया है।

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड हुई। कोरोना संक्रमण और फिर प्रदेश में जारी बारिश के कारण जिले में हुई खरीद लगातार चर्चा में बनी हुई है। विवादों और आरोपों के बीच जनसंपर्क विभाग ने अपनी साइट पर एक तस्वीर साझा की है. जो की गेहूं खरीद के दौरान डिस्टेन्स की है।ये फोटो अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की वेबसाइट में छापी गयी है. तस्वीर 21 अप्रैल की है जिसे उस दिन वशिंगटन पोस्ट की टॉप 18 फ़ोटोज़ में शामिल किया गया था. जबलपुर से ली गई ये तस्वीर विश्व की श्रेष्ठतम 18 तस्वीरों में शामिल की गयी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews