
जबलपुर, संदीप कुमार। ऑस्ट्रेलिया से पायलट की ट्रेनिंग कर जबलपुर लौटा एक युवक पिछले चार साल से युवती का दैहिक शोषण (sexually exploiting the girl) कर रहा था। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी धमकी देता था कि उसका पिता बड़ा अपराधी है वो उसकी हत्या करवा देगा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती ब्यूटी पार्लर में काम करती है , चार साल पहले उसकी दोस्ती ऑस्ट्रेलिया से पायलट की ट्रेनिंग कर लौटे मोहम्मद फहीम से हुई। फहीम का युवती के घर आना जाना शुरू हो गया। दोनों लिविंग रिलेशनशिप में रहने लगे।
ये भी पढ़ें – Mahakal Lok : आज PM Modi उज्जैन को देंगे बड़ी सौगात, जानें महाकाल से जुड़ी ये 9 जरुरी बातें
फहीम शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा और एक मना करने पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो मोहम्मद फहीम ने युवती को धमकी दी कि उसका पिता शमीम कबाड़ी बड़ा अपराधी है , उसका बड़ा कारोबार है वो उसकी हत्या करवा देगा। इसलिए मुंह को बंद रखना होगा। भयभीत युवती चुप रही और इसका फायदा उठाकर मोहम्मद फहीम पिछले चार से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 134 ट्रेन, यहां देखें IRCTC की लिस्ट
पिछले दिनों फहीम ने युवती के साथ फिर दुष्कर्म किया तो युवती ने विरोध किया जिसपर फहीम ने उसके साथ मारपीट की, परेशान युवती ने आत्महत्या करने के इरादे से फिनाइल पी ली, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फहीम के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”759015800″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

