ABVP की महामंत्री ने कांग्रेस पर लागाए गंभीर आरोप, कहा पता चल गया कहां से होती थी फंडिंग

ABVP की महामंत्री ने कांग्रेस पर लागाए गंभीर आरोप, कहा पता चल गया कहां से होती थी फंडिंग

संदीप कुमार/जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी जबलपुर पहुंची जहां उन्होंने दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस  पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए। निधि ने कहा कि कांग्रेस लीडर्स के खातों में पीएफआई की बड़ी फंडिंग की गई थी।

CAA विरोध के नाम पर देश विरोधी बातों को अंजाम दिया जा रहा है,साथ ही निधि ने निर्भया केस में लगातार बढ़ती फांसी की सजा की तारीख पर दुख जताते हुए कहा कि मानवाधिकार की आड़ में आरोपियों की सजा माफी की मांग बेहद शर्मनाक है। बैतूल में दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या की घटना पर भी प्रदेश सरकार को आड़े लेते हुए कहा कि एक मध्यप्रदेश वह था जहां 18 दिन में नाबालिग के दुष्कर्म आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई थी और दूसरा मध्यप्रदेश आज है जहां दुष्कर्म पीड़िता न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने को मजबूर है। यह घटना हमारे समाज, प्रशासन व सरकार के लिए है बेहद शर्मनाक है।

बता दे कि बीते साल ही निधि त्रिपाठी को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। निधि इससे पहले संगठन में राष्ट्रीय मंत्री थीं। वो 2017 में जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews