पुलिस को दे रहा था चकमा, 6 दिन बाद CCTV से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को दे रहा था चकमा, 6 दिन बाद CCTV से पकड़ा गया आरोपी

संदीप कुमार/जबलपुर। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CCTV  की मदद से 6 दिन बाद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें विजय नगर के पास 17 फरवरी की दोपहर को स्कूल से घर जाते समय एक स्कूल बस ने छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में बच्ची की जान बाल-बाल बच गई थी। वहीं छात्रा को टक्कर मारने के बाद बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला छात्रा को टक्कर मारने का वीडियो वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिस बस ने छात्रा को टक्कर मारी वह रायन स्कूल की थी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बस को भी जब्त कर लिया हा। आरोपी बस चालक पर धारा 308,279 और 337 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews