संदीप कुमार/जबलपुर। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CCTV की मदद से 6 दिन बाद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें विजय नगर के पास 17 फरवरी की दोपहर को स्कूल से घर जाते समय एक स्कूल बस ने छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में बच्ची की जान बाल-बाल बच गई थी। वहीं छात्रा को टक्कर मारने के बाद बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला छात्रा को टक्कर मारने का वीडियो वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिस बस ने छात्रा को टक्कर मारी वह रायन स्कूल की थी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बस को भी जब्त कर लिया हा। आरोपी बस चालक पर धारा 308,279 और 337 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दे रहा था चकमा, 6 दिन बाद CCTV से पकड़ा गया आरोपी

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें