जबलपुर : माफिया का अवैध निर्माण ध्वस्त, मुक्त कराई तीन करोड़ की सरकारी जमीन

जबलपुर : माफिया का अवैध निर्माण ध्वस्त, मुक्त कराई तीन करोड़ की सरकारी जमीन

जबलपुर, संदीप कुमार| मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार माफियाओ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को जारी रखे हुए है। रविवार को भी कलेक्टर कर्मवीर शर्मा (Collector Karmveer Sharma) के निर्देश पर प्रशासन-पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए माफिया के चंगुल से तीन करोड़ रुपए की शासकीय भूमि मुक्त करवाई|

घमापुर में मोनू सोनकर ने किया था कब्जा
आज रविवार को जबलपुर में एक और बड़ी कार्यवाही की गई, माफिया अभियान के तहत घमापुर चौक के पास भानतलैया में मोनू सोनकर द्वारा करीब ढाई हजार वर्गफुट जमीन पर किये गये अवैध निर्माण को प्रशासन ने न सिर्फ ध्वस्त किया बल्कि उसके कब्जे से लगभग छह हजार वर्गफुट शासकीय भूमि को भी मुक्त कराया गया है| अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये रहे मौजूद
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और नगर निगम के सहयोग से यह कार्यवाही एसडीएम पाटन एवं रांझी आशीष पांडे के नेतृत्व में की गई । मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं नगर निगम का अमला भी मौजूद था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews