पांच अपराधियों पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई, 6 माह तक देनी होगी हाजिरी

Jabalpur Crime News

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच आदतन अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए निगरानीशुदा बदमाश घोषित किया है। सभी बदमाशों को छह माह तक संबंधित पुलिस थाने में जाकर हाजिरी दर्ज कराने के आदेश कलेक्टर ने दिये हैं।

भावुक ग्रामीणों ने बयां की गृहमंत्री की जान पर खेलने की दास्तान

एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के प्रतिवेदन पर कुचबंधिया मोहल्ला कांचघर निवासी पुष्पा कुचबंधिया पति अनिल कुचबंधिया उम्र 30 वर्ष को प्रत्येक बुधवार को थाना घमापुर में इसी क्षेत्र की निवासी राधा कुचबंधिया पति माखन कुचबंधिया उम्र 50 वर्ष को गुरुवार को थाना घमापुर में, मेहता पेट्रोल पंप के सामने मछली मार्केट के पास निवासी मुकेश उर्फ मुक्कू पटैल पिता महेश पटैल उम्र 23 वर्ष को प्रत्येक सोमवार को मदन महल थाने में, गुलाब होटल के बाजू में कंचनपुर आधारताल निवासी अंकित पटेल उर्फ पौआ पिता कुंजीलाल पटेल उम्र 22 वर्ष को प्रत्येक सोमवार को आधारताल थाने में तथा कमेटीहाल के पास संजय नगर आधारताल निवासी आदित्य उर्फ निरभू उर्फ निर्भय कनौजिया पिता अजय कनौजिया उम्र 19 वर्ष को प्रत्येक माह की 2 एवं 22 तारीख को थाना अधारताल में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिये गये हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews