लापरवाही पर एक्शन, जिपं सीईओ की आठ उपयंत्रियों पर बड़ी कार्रवाई

लापरवाही पर एक्शन, जिपं सीईओ की आठ उपयंत्रियों पर बड़ी कार्रवाई

जबलपुर| संदीप कुमार| जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा द्वारा उपयंत्रियों पर कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की गई है । जिला पंचायत में मनरेगा एवं अन्य निर्माण कार्यो की सतत मानीटरींग एवं समीक्षा की जा रही है तथा कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई है ।

उपयंत्रियो द्वारा अपने सेक्टर अन्तर्गत गौशाला निर्माण कार्य पूर्ण करने में रूची नही लेने एवं कार्य में लापरवाही करने पर आठ उपयंत्री को अवैतनिक किया गया है । जिला पंचायत सीईओ द्वारा 20 मई को गौशाला निर्माण कार्य की समीक्षा की गई थी जिसमें समय – सीमा में गौशालाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये थे ।

आठ उपयंत्री जिनमें आरती सूर्यवंशी , जनपद पंचायत – जबलपुर , ए के गढपाल , जनपद पंचायत – कुण्डम , आलोक वर्मा जनपद पंचायत- मझौली , राजेश कुमार कोठार जनपद पंचायत – मझौली , शैलेन्द्र प्रधान जनपद पंचायत – पाटन , रंजीत लडिया जनपद पंचायत – पाटन , संतोषी सोनी तत्कालीन जनपद पंचायत – शहपुरा एवं चिन्तामणी सिंह जनपद पचायत – शहपुरा द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली गई तथा कार्य में लापरवाही की गई जिस कारण से जिला पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्रा महोदय ने उक्त आठ उपयंत्रियों को 15 दिवस का अवैतनिक किया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews