बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, मृत पक्षियों के सैंपल की जांच जारी

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, मृत पक्षियों के सैंपल की जांच जारी

जबलपुर, संदीप कुमार। बर्ड फ्लू को लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है कमोबेश मध्यप्रदेश में भी राज्य सरकार से लेकर वेटनरी प्रबंधन ने मुस्तैदी के साथ काम करना शुरू कर दिया है। वेटनरी के डॉक्टरों को जहां से भी मृत पक्षियों सूचना मिल रही है वहं तत्काल जाकर उनके द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है।

कल साइंस कॉलेज में तो आज गौर में मिले मृत कबूतर
साइंस कॉलेज में कबूतरों के मृत मिलने के बाद गौर सालीवाड़ा के रहवासी क्षेत्र कान्हा सिगमा कॉलोनी में करीब दो दर्जन कबूतरों के मरने की खबर सामने आई है। साथ ही पाटन बायपास में भी एक कोयल मृत पाई गई, दोनों जगह इसकी सूचना लगने के बाद वेटनरी के टीम सेंपलिंग के लिए मौके पर पहुँची और सेम्पल जुटाने में जुटी रही है।

बर्ड फ्लू को लेकर बना है दहशत का माहौल
पूरे प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं लोगो में शासन द्वारा लगातार दिए जा रहे संदेशों से जागरूकता भी लाई जा रही है। आज साइकिलिंग के लिए पाटन वायपास शहर के एक निजी महाविद्यालय के प्राचार्य ने एक मृत पक्षी को देखा, परिस्थितियों को समझते हुए उन्होने ने तत्काल इसकी सूचना वैटनरी विभाग को दी। गौरतलब है कि गुरूवार को भी शासकीय साइंस कॉलेज कैंपस में भी कुछ कबूतर मृत पाए गए थे। प्रदेश भर में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता, सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी हो बचुकें है। यह बीमारी फैले न इसके लिए सरकार भी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक गौर में मृत मिले कबूतरों में कुछ मौके पर पड़े रहे तो कुछ कबूतरों को आसपास के श्वान ने खा लिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews