एमपी रणजी खिलाड़ी अजय राजपूत का दावा, टीम इंडिया ही जीतेगी वर्ल्ड कप

Ajay-Rajput-claims-Team-India-will-win-World-Cup

 जबलपुर| आज से इंग्लैंड में विश्व कप का आगाज हो रहा है ऐसे में करीब एक माह तक चलने वाले क्रिकेट विश्व कप में सबकी नजरें भारत पर रहेंगी। पूरी तरह से संतुलित भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है। रणजी ट्राफी प्लेयर सहित इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में कॉउंटी खेलने वाले अजय राजपूत का दावा है कि भारतीय क्रिकेट के पास बल्लेबाज से लेकर अच्छे  गेंदबाज है जो कि विश्व कप में सबसे ताकतवर टीम के रूप में उभर कर आएगी। 

अजय राजपूत ने कहा कि इस बार भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप जीत सकती है।बोलिंग से लेकर बैटिंग तक के डिपार्टमेंट में भारतीय टीम अच्छा कर रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का टॉप बैटिंग आर्डर रोहित शिखर अच्छी बैटिंग कर रहे है वही मध्यक्रम में कोहली और धोनी सहित केदार अच्छी बैटिंग लय में है।रणजी ट्राफी प्लेयर अजय राजपूत की माने तो बीते साल इंग्लैंड में क्रिकेट लीग में खेलते हुए उन्होंने इंग्लैंड के प्लेयर को भी करीब से देखा है ऐसे में भारत के अलावा कोई टीम अगर विश्व कप क्रिकेट टीम जीत सकती है तो वो इंग्लैंड है।क्योंकि उन्हें लोकल खेलने का भी बहुत फायदा मिलेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews