अजय विश्नोई ने सीएम से मांगी जबलपुर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए मदद

अजय विश्नोई

जबलपुर, संदीप कुमार। बीते कुछ दिनों से लगातार अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्विटर के जरिए संदेश भेजने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई के सुर अब बदल गए हैं। मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी और महाराष्ट्र की तुलना में मध्यप्रदेश में हो रहा घोटाले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट किया था और इस ट्वीट के जरिए उन्होंने उनका ध्यान आकर्षण भी करवाया था। लेकिन अब उन्होने जबलपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सीएम से मदद मांगी है।

ये भी देखिये – दिल दहला देगा यह वीडियो, इलाज करने वाले ही बांट रहे मौत 

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में आखिर क्यों इतना ऑक्सीजन में अंतर
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने ट्वीट में लिखा था कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में आखिर क्यों ऑक्सीजन के मामले में अंतर आ रहा है। महाराष्ट्र में 50 हजार मरीज पर जहाँ 457 मेट्रिक टन ऑक्सीजन खर्च हो रहा है वहीं मध्यप्रदेश में 5 हजार मरीज पर कैसे 732 मेट्रिक टन ऑक्सीजन खर्च हो गई, अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि वह इस ओर ध्यान दें।

जबलपुर में एक निजी अस्पताल लगाना चाहता है ऑक्सीजन प्लांट
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया है कि वह जबलपुर में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए मदद करें, उन्होंने बताया कि आगरा से ऑक्सीजन का कंटेनर जबलपुर लाना है और उसको लाने में अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मदद करते हैं तो उससे जबलपुर में ऑक्सीजन का एक बड़ा प्लांट स्थापित हो जाएगा जिससे कि 2000 ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा सकते हैं, जिससे कि ऑक्सीजन की कमी काफी हद तक कम हो सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews