अमित सरयाम हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Arrest

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर के (Jabalpur) गढ़ा में रहने वाला अमित सरयाम की चाकूओं से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस (Police) ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। मृतक अमित बुआ के लड़के साथ मंगलवार की रात मानेगांव गया था और वहाँ पर अपने साथियों के साथ शराब पार्टी किया था।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन अमित, अमन अपने मामा के लड़कों के साथ स्कूल के बाहर पहले तो शराब पार्टी की उसके बाद चारो घर के अंदर चले गए कुछ देर बाद अमित खाना खा कर बाहर टहलने निकला। पुलिस के अनुसार अमित की बाइक की चाबी स्कूल के अंदर गिर गई थी जिसे की वह मोबाइल की लाइट जला कर तलाश कर रहा था उसी दौरान आरोपी मंगल कोल जो कि शराब के नशे में धुत था वहाँ से निकला तो मृतक अमित ने चाबी तलाश करने उसे रोक लिया कुछ देर तक मंगल ने अमित की चाबी तलाश करने में मदद की पर जब चाबी नही मिली तो मंगल जाने लगा जिसे की अमित ने रोका जिसको लेकर दोनों का विवाद हो गया।

विवाद बढ़ता देख मंगल ने चाकू निकल लिया और अमित पर वार कर दिया।वारदात में अमित के हाथ और पेट मे गंभीर चोट आई।इधर आरोपी मंगल वहाँ से फरार हो गया,दीवाल कूदने के चलते मंगल के पैर में कांच भी लग गया था जिसका खून मौके पर पुलिस को मिला। पुलिस ने आरोपी मंगल कोल को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई चाकू को भी बरामद कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews