Jabalpur News: नाले में मिली पुरातन काल की मूर्ति, पुरातत्व विभाग करेगा संरक्षित

Jabalpur News: नाले में मिली पुरातन काल की मूर्ति, पुरातत्व विभाग करेगा संरक्षित

Jabalpur News : जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मार्ग सिविल लाइन परिसर में स्थित नाले में लोगों ने एक मूर्ति देखी। जिसके बाद लोगों द्वारा बाहर निकलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मियों ने नाले से उस मूर्ति को बाहर निकाला तो देखने पर लोगों को यह पुरातन काल की मूर्ति लग रही थी। लोगों द्वारा मूर्ति को सुरक्षित किया गया और अब पुरातत्व विभाग से मांग की है कि वह इस मूर्ति को संरक्षित करें।

पुरातत्व विभाग करेगा संरक्षित

इसे लेकर अटल उपाध्याय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी गई। वहीं, जानकारी मिलते ही तत्काल ही विभाग के कर्मचारियों को भेजकर मूर्ति बाहर निकलवाई। फिलहाल, विभाग में उसे सुरक्षित रखा गया है। लोगों का मानना है कि मूर्ति प्राचीन है इसलिए इसकी जांच कर पुरातत्व विभाग संरक्षित करने का कार्य करें।

[dgv_vimeo_video id=”857431240″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews