माँ के अवैध संबंध से नाराज नाबालिग बेटे ने की युवक की हत्या

indore crime news

JABALPUR NEWS : जबलपुर में 17 वर्षीय किशोर ने सिर्फ इसलिए एक युवक की हत्या कर दी क्योंकि उसके उसकी मां के साथ अवैध संबंध थे। घटना रांझी थाना के आमानाला की है जहां पर की शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में एक व्यक्ति की खून से सनी लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि राजबहादुर नाम का एक व्यक्ति अपने घर पर मृत हालत में पड़ा हुआ है। हत्या की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेनडे भी मौके पर पहुंचे।

जांच में हुआ खुलासा

पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ संबंध है। पुलिस ने जब इस मामले में और गहनता से जांच की तो जानकारी मिली कि 24 घंटे से महिला का 17 वर्षीय बेटा भी गायब है। पुलिस को नाबालिग किशोर पर संदेह हुआ और उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने किशोर से अस्पताल जाकर पूछताछ की तो पहले तो उसने मना कर दिया लेकिन बाद में उसने हत्या की वारदात को कबूल लिया। पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि उसकी मां का राजबहादुर के साथ मिलना जुलना उसे पसंद नहीं था। राजबहादुर को कई मर्तबा मना भी किया लेकिन जब वह नहीं माना तो मजबूर होकर उसने शुक्रवार की रात को घर में घुसकर की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews