नाराज होकर घर से भागी नाबालिग, जबलपुर GRP ने स्टेशन पर पकड़ा, परिजनों को दी सूचना

नाराज होकर घर से भागी नाबालिग, जबलपुर GRP ने स्टेशन पर पकड़ा, परिजनों को दी सूचना

Jabalpur News : जबलपुर मदन महल रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी एक नाबालिग लड़की को GRP ने पकड़ा है, पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो मालूम चला कि वो घर वालों से नाराज होकर भाग आई है, हकीकत पता चलते ही जीआरपी ने उसे अपनी संरक्षा में लिया, उससे अपनेपन से बात की, परिजनों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सूचित किया।

इटारसी से भागकर जबलपुर आई नाबालिग बालिका को जब जीआरपी ने मदन महल स्टेशन में संदिग्ध हालत में देखा तो उससे पूछताछ की गयी। बालिका ने इटारसी से जबलपुर आना बताया लेकिन जबलपुर में वह किसके यहां आई है, वह बता नहीं पाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे असलियत बताने को कहा तो बालिका ने बताया कि वह परिवार वालों से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर जबलपुर आ गई है।

जीआरपी जबलपुर की टीम ने बालिका को अपनी संरक्षा में लिया और थाने लेकर पहुंची। बालिका के बताए पते पर जब जानकारी ली गई, तो पिता ने बताया कि उनकी बेटी गुमशुदा है, जिसके बाद बच्ची का फोटो भेज कर मिलान कराया तो वह बालिका का ही था।पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि बालिका जबलपुर जीआरपी की सुरक्षा में है आप लोग आकर बालिका की सुपुर्दगी ले।

जीआरपी मदन महल चौकी प्रभारी राजेश राज बताते हैं कि नाबालिग बच्चियों और महिला संबंधी गतिविधियों पर जीआरपी पैनी नजर बनाए रखती हैं, ताकि स्टेशन पर वे छेड़छाड़ संबंधी गतिविधियों का शिकार ना हो सके और इसी सतर्कता के चलते परिवार से रूठ कर घर से भागी बच्चियों को जीआरपी सुरक्षित उनके परिवार के हवाले करता है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews