
Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में राजा स्वामी की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने जबलपुर -रायपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया। दरअसल, परिजनों का आरोप है कि राजा की हत्या की गई है। जिसे लेकर सैंकड़ों लोगों ने शव रखकर जाम कर दिया। जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। वहीं, उनका कहना है कि जब तक राजा के हत्यारों को पकड़ा नही जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
इलाज के दौरान हुई मौत
मामला शुक्रवार की रात का है, जब गोरा बाजार थाना के समीप रहने वाला राजा स्वामी घर के पीछे घायल हालत में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रवि चोटेल ने अपने भाई के साथ मिलकर राजा की हत्या की है और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। साथ ही, परिजनों का यह भी कहना है कि उसके प्राइवेट पार्ट्स में भी चाकू मारा गया है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार किया जाए।
परिजनों को दिया आश्वाशन
वहीं, चक्काजाम की सूचना मिलते ही गोरा बाजार थाना पुलिस के अमले के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और नाराज परिजनों को आश्वाशन दिया कि जांच चल रही है। अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”782217050″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

