कांग्रेस नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, जेल में हैं पिता-पुत्र

कांग्रेस नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, जेल में हैं पिता-पुत्र

जबलपुर, संदीप कुमार। कांग्रेस नेता और जुआ किंग गज्जू सोनकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस का साया गज्जू और उसके परिवार का पीछा नहीं छोड़ रहा है। हनुमानताल पुलिस ने मंगलवार की रात फड़बाज गज्जू के पिता बाबू नाटी सोनकर के घर पर दबिश देते हुए तलवारों के जखीरे को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में एक बार फिर गज्जू सोनकर को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई है।

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि सूचना मिली कि गज्जू के पिता बाबू नाटी सोनकर के घर भानतलैया में अवैध रूप से तलवारों का जखीरा रखा है। मौके पर जाकर देखा तो एक बुजर्ग महिला के घर में तलवारें रखी पाई गई। पुलिस का कहना था कि बाबू नाटी सोनकर के द्वारा अवैध रूप से तलवारें रखने का एक मात्र कारण कोई बड़ी घटना य फिर नई गैंग बनाने का है।

वृद्धा महिला ने बताया कहां रखी तलवारें
पुलिस जब बाबू नाटी सोनकर घर पहुंची तो एक कमरे में सो रही वृद्धा ने उठकर पुलिस को बताया कि तलवारों का जखीरा कहां रखा है। पुलिस का कहना है कि इतनी भारी संख्या में तलवारें क्यों रखी गई थी घर में जांच की जा रही है।

अभी कांग्रेस नेता पिता पुत्र है जेल में
जुआ किंग बाबू नाटी और उसके दोनों बेटे गज्जू और मोनू सोनकर फिलहाल जेल में हैं।गौरतलब है कि विगत दो माह पहले जब जबलपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता के घर पर दबिश दी तो करीब 50 जुआरी के साथ भारी मात्रा में हथियारो का जखीरा पुलिस को मिला था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews